चिड़ावा में लोहार्गल धाम से कांवड़ यात्रा पहुंची:श्रद्धा के साथ किया भगवान का जलाभिषेक, नौंवी डाक कांवड़ लेकर पहुंचा नवयुवक मंडल
चिड़ावा में लोहार्गल धाम से कांवड़ यात्रा पहुंची:श्रद्धा के साथ किया भगवान का जलाभिषेक, नौंवी डाक कांवड़ लेकर पहुंचा नवयुवक मंडल

चिड़ावा : चिड़ावा शहर और आसपास के इलाकों में श्रावण माह के दूसरे सोमवार को भी शिवालयों में भक्तों की भीड़ नजर आई। विभिन्न स्थानों के पवित्र नदियों, सरोवरों और जलाशयों से जल लाकर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। गोशाला रोड स्थित शिवालय मंदिर में नवयुवक मित्रमंडल ने नौवीं डाक कावड़ से जलाभिषेक किया। मंडल के सदस्य रविवार को लोहार्गल धाम गए थे। सोमवार की सुबह 81 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चिड़ावा पहुंचे।
मंडल के सदस्य मोहित तामड़ायत ने बताया कि सभी सदस्यों ने पूरी श्रद्धा से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस धार्मिक आयोजन में युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत, शुभम जोगाई, पुनीत सेन, विकास सैनी, गजेंद्र कुमावत और विनीत सेन शामिल थे।
रितिक स्वामी, रोहित तामड़ायत, कपिल स्वामी, विक्रांत प्रताप शर्मा, सतपाल झाझड़िया, यशवंत नायक, विक्की नायक और योगेश शर्मा ने शिव महिमा का गुणगान किया। वहीं सचिन रानोलिया, रोहिताश कुमावत, संदीप कुमावत, सोनू यादव, संजय कुमावत, अभिषेक जोगाई और शिवम सेन ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हरि चेजारा, प्रतीक जोशी, गणेश भारतीय, पिंटू टेलर और मानव सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।