[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर पालिका के गंदे पानी से परेशान ग्रामीणों ने किया नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगर पालिका के गंदे पानी से परेशान ग्रामीणों ने किया नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

नगर पालिका के गंदे पानी से परेशान ग्रामीणों ने किया नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले‌ के लोसल से जहां पर गंदे पानी की निकासी का रास्ता पालिका क्षेत्र के गांव गणेशपुरा की ओर खोलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि तहसील कार्यालय के पास एकत्रित होने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए पालिका प्रशासन ने रात के समय में जेसीबी के माध्यम से कच्चा रास्ता बनाकर गांव की तरफ खोल दिया। जिसके कारण दो दिन पहले हुई तेज बारिश में गंदा पानी गांव के‌ किसानों ‌के खेतों और लोगों के घरों तक पहुंच गया। गंदा पानी खेतों तक पहुंचने से किसानों की फसल खराब हो रही है और कई बीमारियां भी फैलने की आंशका हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर पानी निकासी के लिए खोले रास्ते को बंद नहीं किया तो पुरे गांव के लोग पालिका कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी कर कामकाज नहीं होने देंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet