महिला से लूटपाट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:सोने की बालियां और मंगलसूत्र लूटा, सिद्धमुख पुलिस ने की कार्रवाई
महिला से लूटपाट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:सोने की बालियां और मंगलसूत्र लूटा, सिद्धमुख पुलिस ने की कार्रवाई
सादुलपुर : सिद्धमुख पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को आज गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले हैं। आईपीएस अधिकारी निश्चय प्रसाद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल ने बताया कि चार महीने पहले दो बदमाशों ने खेत में काम कर रही एक महिला से पिस्तौल दिखाकर सोने की बालियां और मंगलसूत्र लूट लिया था।
पुलिस ने विशेष टीम बनाकर 150 किलोमीटर के दायरे में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई गांवों में तलाश की। सीसीटीवी फुटेज और साइबर विश्लेषण से 15-20 दिनों में संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने पंजाब के मानसा जिले से राजकुमार (36) और पवन कुमार (26) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए सुनसान रास्तों और खेतों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने भादरा, भिरानी, गोगामेड़ी, साहवा, तारानगर और सिद्धमुख थाना क्षेत्र में 8-10 वारदातों को अंजाम देना कबूला है।
23 मार्च को एक 60 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च की शाम करीब 4 बजे वह खेत में काम कर रही थीं। दो बाइक सवार रास्ता पूछने के बहाने रुके। फिर पिस्तौल दिखाकर उनके गहने लूट लिए। महिला के चिल्लाने पर आरोपी भाग गए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042616


