मिक्सर मशीन में हाथ फंसने से मजदूर घायल:डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, राजगढ़ अस्पताल में चल रहा कंस्ट्रक्शन का काम
मिक्सर मशीन में हाथ फंसने से मजदूर घायल:डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, राजगढ़ अस्पताल में चल रहा कंस्ट्रक्शन का काम
चूरू : चूरू जिले के राजगढ़ अस्पताल में काम कर रहे मजदूर का हाथ मिक्सर मशीन में आ गया। मजदूर को लहूलुहान हालत में साथी मजदूरों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। युवक के हाथ में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।
डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिहार निवासी मिथलेश कुमार (20) ने बताया कि राजगढ़ अस्पताल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जहां वह साथी मजदूरों के साथ काम कर रहा था। रविवार दोपहर साथी मजदूरों के साथ काम कर रहा था। वह मिक्सर मशीन चलाने का काम करता है। इसी दौरान अचानक हाथ मिक्सर मशीन में आ गया।
रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर साथियों ने मशीन से निकाला। हाथ से खून बहने लगा। हाथ को तोलिए से बांधकर साथी मजदूरों ने घायल मिथलेश कुमार को राजगढ़ के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन हाथ में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसको चूरू रेफर कर दिया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया गया। फिलहाल घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042668


