फतेहपुर में सीवरेज चेंबर का ढक्कन टूटा:मुख्य सड़क पर दुर्घटना की आशंका, लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया
फतेहपुर में सीवरेज चेंबर का ढक्कन टूटा:मुख्य सड़क पर दुर्घटना की आशंका, लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया
फतेहपुर : फतेहपुर के मुख्य मार्ग पर ठलवा आश्रम के पास सीवरेज चेंबर का टूटा ढक्कन स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चूरू मार्ग पर स्थित इस चेंबर से लगातार गंदा पानी बह रहा है। रविवार को स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेता तैयब खान के अनुसार, कंपनी ने नया ढक्कन लगाया था। लेकिन वह मात्र दो घंटे में ही टूट गया। इसके बाद से नया ढक्कन नहीं लगाया गया है। दुर्घटना से बचने के लिए अस्थायी तौर पर चेंबर में बांस लगा दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की है। नगर परिषद सभापति मुस्ताक अहमद नजमी ने कहा कि यह मामला आज उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043645


