[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर-शिमला मार्ग पर अधूरा निर्माण कार्य:टूटी सड़क पर बाइक सवार गिरा, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर-शिमला मार्ग पर अधूरा निर्माण कार्य:टूटी सड़क पर बाइक सवार गिरा, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ीनगर-शिमला मार्ग पर अधूरा निर्माण कार्य:टूटी सड़क पर बाइक सवार गिरा, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ी : खेतड़ीनगर में टूटी सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार घायल हो गया। हादसा शुक्रवार रात को रोजड़ा गांव के पास हुआ। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार खेतड़ीनगर से शिमला तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेका कंपनी सीमेंटेड सड़क को तोड़कर मलबे को नहीं हटा रही है। ऐसे में आए दिन हादसे हो रहे है। रोजड़ा निवासी अजय कुमार पुत्र झाबरमल्ल देर शाम को सिंघाना के निजी अस्पताल में काम करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जब वो गांव के पास पहुंचा तो उसे मलबा दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान वो सड़क पर पड़े पत्थरों में गिर गया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अजय कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य करने वाली ठेका कंपनी की वजह से आए दिन हादसे हो रहे है। ग्रामीणों ने सड़क तोड़कर मलबे को हटाने के लिए ठेकेदार को अवगत भी करवाया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही आमजन के लिए परेशानी बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द ठेकेदार द्वारा तोड़ी गई सड़क का मलबा नहीं हटाया तो ग्रामीणों की ओर से सड़क का निर्माण कार्य बंद करवा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad