[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिस राजस्थान-2025 की विनर बोलीं- ये जीत अंत नहीं शुरुआत:रनरअप ने कहा- बचपन में ही देखा सोशल प्रेशर, डेटिंग ऐप की फाउंडर भी रहीं टॉप-7 में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मिस राजस्थान-2025 की विनर बोलीं- ये जीत अंत नहीं शुरुआत:रनरअप ने कहा- बचपन में ही देखा सोशल प्रेशर, डेटिंग ऐप की फाउंडर भी रहीं टॉप-7 में

मिस राजस्थान-2025 की विनर बोलीं- ये जीत अंत नहीं शुरुआत:रनरअप ने कहा- बचपन में ही देखा सोशल प्रेशर, डेटिंग ऐप की फाउंडर भी रहीं टॉप-7 में

जयपुर : ब्यूटी पेजेंट कॉम्पिटिशन मिस राजस्थान-2025 को नया विनर मिल गया है। जोधपुर की ट्विंकल पुरोहित ने ये टाइटल अपने नाम किया। लॉ ग्रेजुएट पुरोहित ने बताया सामान्य परिवार के सपनों से अलग उन्होंने अपने पैशन को फॉलो किया। ये मेरे लिए नई शुरुआत। वहीं, रनरअप तृषा को तो सामाजिक बंधनों का सामना स्कूल के दिनों में करना पड़ गया था। ब्यूटी पेजेंट की स्टेज तक जर्नी को शेयर करते हुए कुछ कंटेस्टेंट भावुक भी हो गईं।

इस साल मिस राजस्थान के अलावा इस बार कुल 7 गर्ल्स को भी अलग-अलग टाइटल दिए गए हैं। इसमें एक मिस ओशन वर्ल्ड इंडिया का भी क्राउन है। डेटिंग ऐप की फाउंडर भी टॉप-7 कंटेस्टेंट में रहीं।

मिस राजस्थान का 27वां ग्रैंड फिनाले 13 जुलाई की रात जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ था।

सबसे पहले देखिए- जीत की शानदार तस्वीर…

मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा ने विनर का नाम अनाउंस किया तो ट्विंकल भावुक हो गईं। लॉ ग्रेजुएट पुरोहित भरतनाट्यम डांसर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं।
मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा ने विनर का नाम अनाउंस किया तो ट्विंकल भावुक हो गईं। लॉ ग्रेजुएट पुरोहित भरतनाट्यम डांसर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं।

ये जीत मेरे लिए अंत नहीं एक नई शुरुआत है- मिस राजस्थान 2025

सवाल: जोधपुर से सात साल बाद विनर बनी हैं, इस बारे में क्या कहेंगी?

ट्विंकल पुरोहित- मुझे गर्व है कि मैं जोधपुर से आई हूं। अपने शहर के लिए यह क्राउन लेकर जा रही हूं। सात साल बाद किसी ने यह खिताब जीता है। मेरे लिए यह सिर्फ मेरी नहीं, मेरे शहर की भी जीत है। मेरी परवरिश में जोधपुर की खुशबू, संस्कृति और वहां की सादगी है। मैं उसे हर मंच पर साथ लेकर चलती हूं।

सवाल: आप ‘प्रोजेक्ट प्रयास’ से भी जुड़ी रही हैं, अब मिस राजस्थान बनने के बाद इसकी दिशा कैसे बदलना चाहेंगी?

ट्विंकल पुरोहित- मैंने प्रोजेक्ट प्रयास पर करीब 10 साल पहले एक छोटे लेवल पर काम करना शुरू किया था। अब जब मुझे मिस राजस्थान का टाइटल मिला है तो मैं इस प्रोजेक्ट की स्पोक्सपर्सन बन सकती हूं। मैं इसे नेशनल लेवल पर लेकर जाना चाहती हूं। ताकि ऑटिज्म के प्रति पूरे देश में जागरूकता फैलाई जा सके। अब मेरे पास एक मंच है, जिससे हजारों लोग जुड़े हैं।

सवाल: आपने लॉ की पढ़ाई की है, फिर मॉडलिंग करियर क्यों चुना?

ट्विंकल पुरोहित- मेरा परिवार हमेशा कहता है कि आप जो चाहते हैं, वो भी आपको ढूंढ रहा होता है (​​​​​​ What you seek is seeking you)। मैं एक ऐसे परिवार से आती हूं जहां लोग इंजीनियर, डॉक्टर या राजनीति में ही जाते रहे हैं। कोविड के दौरान सोचना शुरू किया कि लॉ के बाद क्या कर सकती हूं। मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट में मेरी रुचि थी, लेकिन अब जाकर मुझे सही मंच मिला है। यहां से मैं खुद को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस कर सकती हूं।

सवाल: आप इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म से भी जुड़ी रही हैं, अब आगे क्या लक्ष्य है?

ट्विंकल पुरोहित- इस साल मैं मिस राजस्थान ऑर्गेनाइजेशन को पूरे समर्पण से रिप्रजेंट करूंगी। प्रोजेक्ट प्रयास को आगे बढ़ाऊंगी और अपने मॉडलिंग करियर को और भी डेवलप करूंगी। हर स्टेट विनर की तरह मेरा भी सपना है कि मैं इंडिया को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर रिप्रजेंट करूं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं इंटरनेशनल स्टेज पर देश का नाम रोशन करना चाहूंगी।

पारुल सिंह ने मिस ओशन वर्ल्ड इंडिया 2025 का खिताब जीता है। मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली पारुल पिछले 6 साल से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रह रही हैं।
पारुल सिंह ने मिस ओशन वर्ल्ड इंडिया 2025 का खिताब जीता है। मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली पारुल पिछले 6 साल से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रह रही हैं।

राजस्थान मेरे दिल के करीब- मिस ओशन वर्ल्ड इंडिया-2025

सवाल: आपने पढ़ाई सिडनी से की, फिर राजस्थान लौटकर ब्यूटी कॉन्टेस्ट क्यों?

पारुल सिंह– मैं पिछले छह साल से सिडनी में रह रही थी। वहां पढ़ाई के साथ काम भी करती थी। जब मुझे मिस राजस्थान के ऑडिशन के बारे में पता चला तो मन में आया कि मुझे वापस लौटना चाहिए। राजस्थान मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं जब भी कुछ करती हूं तो चाहती हूं कि मेरा घर, मेरा राज्य मुझ पर गर्व करे। मिस राजस्थान ने मुझे वह मंच दिया, जिससे मैंने खुद को नए तरीके से देखा।”

सवाल: परिवार से किस तरह का सपोर्ट मिला?

पारुल सिंह– मेरी फैमिली ने हमेशा मुझ पर भरोसा किया है। मैंने हर काम में अपना 100 प्रतिशत दिया है। शायद इसी वजह से वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। उनका सपोर्ट ही मेरी ताकत है। फिलहाल मेरा पूरा फोकस इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया को अच्छे से रिप्रजेंट करने पर है। आगे क्या करना है, जैसे फिल्म इंडस्ट्री या कोई और फील्ड वो सब बाद की बात है।

सवाल: प्रोफेशनल मॉडल की रैंप वॉक और बॉलीवुड एक्ट्रेस की रैंप वॉक में क्या फर्क है?

पारुल सिंह– मेरे नजरिए में ब्यूटी पेजेंट सिर्फ फैशन और ग्लैमर नहीं होता। ये लड़कियों को वो प्लेटफॉर्म देते हैं जहां वे अपने सपने और सोच को शेयर कर सकती हैं। प्रोफेशनल मॉडल्स की रैंप वॉक पूरी तरह प्रेजेंटेशन और परफेक्शन पर आधारित होती है। वहीं, एक्ट्रेस की रैंप वॉक एक पर्सनैलिटी प्रोजेक्शन होता है। दोनों के बीच कई समानताएं हैं, लेकिन जो फर्क है वो ये कि पेजेंट में लड़कियों की सोच और उनका आत्मविश्वास भी नजर आता है।

सवाल: सामाजिक मुद्दों को लेकर आपकी सोच क्या है?

पारुल सिंह- मुझे लगता है कि जो लोग मानसिक स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा या दिव्यांगता जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं, उन्हें सपोर्ट की जरूरत होती है। मैं उन लोगों के लिए काम करना चाहती हूं जो जिंदगी में उजाले की उम्मीद छोड़ चुके हैं। उन्हें दोबारा उम्मीद देना ही मेरी सबसे बड़ी जीत होगी।

जयपुर की 17 साल की मीनाक्षी छापोला फर्स्ट रनरअप रहीं

फर्स्ट रनरअप मीनाक्षी (17) मॉडल के साथ कोचिंग टीचर भी हैं। उन्होंने बताया- मेरे स्टूडेंट्स मुझसे बहुत इंस्पायर होते हैं। मेरी जर्नी से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

यह सफर जितना लोगों को बाहर से ग्लैमरस लगता है, उतना ही कठिन भी होता है। इस साल की प्रतियोगिता काफी टफ रही। करीब 5000 लड़कियों में से सिलेक्शन के बाद टॉप 28 कंटेस्टेंट मंच पर पहुंचे थे।

इनमें से भी टॉप 7 में आना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि रही। इस सफर में सबसे बड़ा रोल मेरे माता-पिता का रहा। जिन्होंने हर मोड़ पर मुझे सपोर्ट किया।

सिरोही की रहने वाली रिशिता काशीवा सेकेंड रनरअप रहीं

सेकेंड रनरअपन 19 साल की रिशिता फिलहाल अहमदाबाद की कर्णावती यूनिवर्सिटी के UID इंस्टीट्यूट से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं। अभी थर्ड ईयर में हैं।

उन्होंने बताया- मैं एक ऐसे शहर से आती हूं, जहां लोगों को मॉडलिंग जैसी फील्ड के बारे में ज्यादा पता नहीं है। लोग इसे बस एक स्टेज वॉक समझते हैं। मेरे लिए ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आप खुद को रिप्रजेंट कर सकते हैं। शुरुआत से मेरी फैमिली बहुत सपोर्टिव रही।

स्कूल के दिनों में ही झेला सोशल प्रेशर- थर्ड रनरअप

भरतपुर की तृषा चौधरी इस इवेंट में थर्ड रनर-अप रहीं। उन्होंने बताया- जब मैं 10वीं क्लास में थीं, तब डांस शो के लिए कॉल आया था। ऑडिशन भी दिया था, लेकिन सोसाइटी प्रेशर के चलते मौका छोड़ना पड़ा। उस शो के लिए काफी मेहनत और प्रैक्टिस की थी।

तृषा ने बताया- भरतपुर जैसे छोटे शहरों में आज भी लोग डांस, मॉडलिंग या आर्ट से जुड़ी चीजों को सीरियसली नहीं लेते। न ही इस पर बात करना पसंद करते हैं।

कई रिजेक्शन और ऑडिशन के बाद मुझे मिस राजस्थान के बारे में पता चला। अब खुद फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो चुकी हूं तो इस प्लेटफॉर्म पर खुद को साबित करने का फैसला किया।

कश्मीर का समाज आज भी कंजर्वेटिव – फोर्थ रनरअप

कश्मीर की रहने वाली दिशा भट्ट ने फोर्थ रनरअप बनकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया- मैं मूल रूप से कश्मीर से हूं, लेकिन जयपुर में रहकर क्लासिकल कथक डांसर, टीचर, कोरियोग्राफर और मॉडल के तौर पर एक्टिव हूं।

कश्मीर में समाज अभी भी काफी कंजरवेटिव है। वहां आर्ट या मॉडलिंग जैसी फील्ड में महिलाओं का आगे आना आसान नहीं होता। ऐसे माहौल से निकलकर प्रोफेशनल करियर को आगे बढ़ाना मेरे लिए एक बड़ा और चैलेंजिंग स्टेप था। मुझे बचपन से ही मां का पूरा सपोर्ट मिला।

जब काम के लिए जुनूनी हो तो थकान नहीं होती- 5th रनरअप

जयपुर की अदिति ब्रह्मभट्ट महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही एक इंटरनेशनल लेवल की कथक परफॉर्मर भी हैं।

उन्होंने बताया- मैं इंटरनेशनल डांस ओलंपियाड में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। एजुकेशन और आर्ट दोनों में बराबर एक्टिव हूं।

अदिति ने बताया- मॉडलिंग, क्लासिकल डांस और हेल्थकेयर इन तीनों फील्ड्स में डिसिप्लिन बहुत जरूरी होता है। जब किसी काम के लिए जुनून होता है तो थकान नहीं बल्कि एनर्जी महसूस होती है। ब्रह्मभट्‌ट 5th रनरअप रहीं।

केबिन क्रू बनकर सीखीं लीडरशिप क्वालिटी- 6th रनरअप

जयपुर की खुशी प्रधनानी ने मिस राजस्थान 2025 में सिक्स्थ रनरअप का टाइटल जीता है। उन्होंने बताया- मैंने अपने करियर की शुरुआत केबिन क्रू (एयर होस्टेस) के तौर पर की थी।

जहां लोगों से जुड़ना, सहानुभूति रखना और लीडरशिप जैसे क्वालिटीज सीखी। यही अनुभव मुझे एंटरप्रेन्योरशिप की तरफ लेकर गया। आज मैं एक सोशल डेटिंग ऐप की फाउंडर और सीईओ हूं।

मिस राजस्थान 2025 समेत कुल 8 लड़कियों को टाइटल दिए गए।
मिस राजस्थान 2025 समेत कुल 8 लड़कियों को टाइटल दिए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad