[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समिति का तीन दिवसीय हरियाली है खुशहाली है पौधरोपण अभियान का हुआ शुभारम्भ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समिति का तीन दिवसीय हरियाली है खुशहाली है पौधरोपण अभियान का हुआ शुभारम्भ

समिति का तीन दिवसीय हरियाली है खुशहाली है पौधरोपण अभियान का हुआ शुभारम्भ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय हरियाली है तो खुशहाली है पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में पौधे लगाकर किया गया। समिति व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति संस्थापक व अभियान संयोजक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि अभियान के तहत अगले तीन दिनों में शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में दो सौ से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उनकी सार-संभाल की जिम्मेदारी ली जाएगी। डॉ अखतर खान ने बताया की अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को हरा-भरा करना व अधिकाधिक पौधरोपण कर उनका संरक्षण करना है । डॉ शाहनवाज खान ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, इसलिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उनकी देखरेख करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान प्रधानाध्यापक नियाज मोहम्मद, अध्यापक इमरान बी खान, अध्यापक सिकंदर खान, सुलेमान मनिहार, असलम खान बिलाल खान, जाकिर अली खान, अजीत सिंह, महमूद खान फौजी, महबूब खान, शाहरुख मनिहार, मोहम्मद समीर आदि मौजूद रहे। समिति सहायक सचिव आवेश कुरैशी ने सभी का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet