[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:राजगढ़ में डकैती और दुष्कर्म की वारदात का किया खुलासा, हरियाणा-पंजाब से पकड़े गए आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:राजगढ़ में डकैती और दुष्कर्म की वारदात का किया खुलासा, हरियाणा-पंजाब से पकड़े गए आरोपी

अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:राजगढ़ में डकैती और दुष्कर्म की वारदात का किया खुलासा, हरियाणा-पंजाब से पकड़े गए आरोपी

सादुलपुर : राजस्थान के राजगढ़ में पुलिस ने डकैती और दुष्कर्म की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

30 जून 2025 को राजगढ़ पुलिस थाने में रोही रतनपुरा के खेत की दो ढाणियों में लूटपाट की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि विमला बांवरी का बेटा संजय बांवरी अपने साथियों के साथ इस वारदात में शामिल था।

आईपीएस निश्चय प्रसाद और थाना अधिकारी राजेश सिहाग के अनुसार, आरोपियों ने दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपियों को संदेह था कि पीड़ितों ने जमीन बेची है और उनके पास रकम होगी।

गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के भटिंडा से संजय कुमार, फरीदाबाद से टीटू, अलवर से राजकुमार और हिसार से मदन शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक का पीछा किया।

सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से भी लूट, डकैती और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की जांच जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet