[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रा के सुसाइड मामले में SFI का प्रदर्शन:स्टूडेंट बोले- देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं, केंद्र और राज्य सरकार करें कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

छात्रा के सुसाइड मामले में SFI का प्रदर्शन:स्टूडेंट बोले- देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं, केंद्र और राज्य सरकार करें कार्रवाई

छात्रा के सुसाइड मामले में SFI का प्रदर्शन:स्टूडेंट बोले- देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं, केंद्र और राज्य सरकार करें कार्रवाई

सीकर : ओडिशा के बालेश्वर में फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की 20 साल की छात्रा सौम्याश्री बिसी के सुसाइड मामले को लेकर सीकर में आर्ट्स कॉलेज के छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने देश में लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न के मामलों की निंदा की। ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ और ‘सौम्याश्री को इंसाफ दो’ के नारे लगाए।

SFI नेता अभिषेक महला ने कहा- ओडिशा में न्याय के लिए एक बहादुर छात्रा की लड़ाई और हिमाचल में छात्राओं के खिलाफ बढ़ते यौन उत्पीड़न की घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं। हम इन अन्याय के खिलाफ चुप नहीं रहेंगे। केंद्र और राज्य सरकारों को तत्काल ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आज देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष विकास, देवेश चौधरी, इरफान खान, महेंद्र गुर्जर, वीरेंद्र, नवीन, विक्रम, राहुल, लोकेश, जगवीर सहित अनेक कार्यकर्ता व छात्र शामिल रहे। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

इन मांगों के लिए किया प्रदर्शन

  • ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज का तत्काल इस्तीफा।
  • फकीर मोहन कॉलेज के आरोपी प्रोफेसर, लापरवाह पुलिस अधिकारियों और आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के सदस्यों के खिलाफ निष्पक्ष जांच।
  • पीड़िता और उनके सहपाठियों को मुफ्त, उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा और मुआवजा।
  • कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम (POSH) अधिनियम का सख्ती से पालन और सभी संस्थानों में GSCASH/ICC का गठन।
  • शिमला छेड़छाड़ मामले में आरोपी शिक्षक को सजा और पीड़िता को न्याय।
  • निर्वाचित छात्र संघों की बहाली और परिसरों में लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने वाले लोकतांत्रिक माहौल का निर्माण।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22