नौ माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, एसीजेएम न्यायालय में सरेंडर करने आया था आरोपी
विवाहिता को नशीला जूस पिलाकर दुष्कर्म का आरोप
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस में 9 माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एसीजेएम न्यायालय में सरेंडर करने आया था। न्यायालय ने बुधवार को आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार, धीरजपुरा निवासी सुरेंद्र (29) पुत्र रामपाल वर्मा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पीड़िता के अश्लील वीडियो बरामद किए जाएंगे। पीड़िता ने 21 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज करवाया था। उसने बताया कि आरोपी सुरेंद्र का उसके घर आना-जाना था। एक दिन पति की गैरमौजूदगी में सुरेंद्र ने उसे नशीला जूस पिला दिया। पीड़िता बेहोश हो गई। आरोपी ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक कई बार दुष्कर्म किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041760


