सरदारशहर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:पति की गैरमौजूदगी में रात को सोती महिला के घर में घुसा था आरोपी
सरदारशहर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:पति की गैरमौजूदगी में रात को सोती महिला के घर में घुसा था आरोपी
सरदारशहर : भानीपुरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में 22 वर्षीय आरोपी दिलीप कुमार जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 11 जून की रात को एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने 12 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। उसके पति पिछले दो महीने से भेड़-बकरी चराने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत आरोपी दिलीप कुमार ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके घर में प्रवेश किया और छेड़छाड़ की। भानीपुरा थाना अधिकारी रायसिंह सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुनुसर गांव से पकड़ा। इस टीम में हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार, कॉन्स्टेबल अनिल कुमार शर्मा और हरेंद्रपाल शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1921134


