[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुजरात में पुल टूटा, 15 फीट नीचे गिरे 8 लोग:सभी को बचाया गया; 7 दिन पहले वडोदरा पुल हादसे में 21 की जान गई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुजरातटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गुजरात में पुल टूटा, 15 फीट नीचे गिरे 8 लोग:सभी को बचाया गया; 7 दिन पहले वडोदरा पुल हादसे में 21 की जान गई थी

गुजरात में पुल टूटा, 15 फीट नीचे गिरे 8 लोग:सभी को बचाया गया; 7 दिन पहले वडोदरा पुल हादसे में 21 की जान गई थी

जूनागढ़ : गुजरात में मंगलवार सुबह जूनागढ़ जिले में मरम्मत के दौरान एक पुल का स्लैब ढह गया। पुल पर मौजूद 8 लोग 15 फीट नीचे गिर गए। हालांकि सभी को बचा लिया गया है। जूनागढ़ में यह हादसा मांगरोल तालुका के अजाज गांव में हुआ। यह पुल केशोद को माधवपुर से जोड़ने वाला एक मुख्य रास्ता है, जहां से रोजाना कई वाहन गुजरते हैं। आज सुबह पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। तभी अचानक पुल का स्लैब ढह गया और हिताची मशीन तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई।

पुल के स्लैब पर कुछ लोग भी खड़े थे, जो स्लैब गिरने पर सीधे नदी में गिर गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। गुजरात में एक हफ्ते में पुल टूटने की दूसरी घटना सामने आई है। 9 जुलाई को वडोदरा का गंभीर ब्रिज टूट गया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक लापता है।

हादसे की दो तस्वीरें….

पुल टूटने के बाद हिताची मशीन नदी में गिर गई।
पुल टूटने के बाद हिताची मशीन नदी में गिर गई।
पुल के नीचे पानी ज्यादा गहरा नहीं था, जिस वजह से लोग डूबने से बच गए।
पुल के नीचे पानी ज्यादा गहरा नहीं था, जिस वजह से लोग डूबने से बच गए।

गंभीर ब्रिज 9 जुलाई को दो टुकड़ों में टूट गया था, 21 की मौत

9 जुलाई 2025 को मुजपुर और अंकलाव को जोड़ने वाला गंभीर ब्रिज अचानक ढह गया था। यह ब्रिज मध्य गुजरात और सौराष्ट्र को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग था। हादसे के दौरान कई वाहन नदी में गिर गए थे। अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और एक शव की तलाश अभी भी जारी है।

45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड से सौराष्ट्र पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब इसके लिए अहमदाबाद होकर जाना होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22