चेक बाउंस मामले में कार्रवाई:ट्रक खरीदार को एक साल की जेल और 7 लाख का जुर्माना
चेक बाउंस मामले में कार्रवाई:ट्रक खरीदार को एक साल की जेल और 7 लाख का जुर्माना
सादुलपुर : चेक बाउंस के एक मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीलम मीणा ने आरोपी राजेश कुमार को एक साल का कारावास और 7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। एडवोकेट प्रीतम शर्मा ने बताया कि मामला सात साल पुराना है। राकेश कुमार ने अपना ट्रक राजेश कुमार को 7.5 लाख रुपए में बेचा था। राजेश ने भुगतान के लिए चेक दिया। यह चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। नोटिस के बाद भी राजेश ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद राकेश ने अदालत में मामला दर्ज कराया। अदालत ने चेक बाउंस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला सुनाया है। अगर आरोपी जुर्माना नहीं भरता है तो उसे दो महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से एडवोकेट प्रीतम शर्मा ने पैरवी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045270

