न्यू डाबला रेलवे स्टेशन की सड़क जर्जर:बारिश में गड्ढों में भरा पानी, ग्रामीणों हो रहे परेशान
न्यू डाबला रेलवे स्टेशन की सड़क जर्जर:बारिश में गड्ढों में भरा पानी, ग्रामीणों हो रहे परेशान
पाटन : पाटन क्षेत्र के न्यू डाबला रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। सड़क पर बने बड़े गड्ढों में बरसात का पानी और कीचड़ भर जाता है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार डाबला से न्यू डाबला की ओर जाने वाली इस लिंक सड़क का निर्माण हाल ही में हुआ था। ओवरलोड ट्रेलरों के आवागमन से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वालों को विशेष परेशानी होती है। स्थिति यह है कि गड्ढों में भरे पानी के कारण कई बाइक का इंजन खराब हो चुका है। न्यू डाबला रेलवे स्टेशन के पास सड़क की स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां सबसे बड़े गड्ढे बन गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2047849


