[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ : सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में सावन के पहले सोमवार को शिव अभिषेक, भव्य महाआरती का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ : सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में सावन के पहले सोमवार को शिव अभिषेक, भव्य महाआरती का आयोजन

मुकुंदगढ़ : सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में सावन के पहले सोमवार को शिव अभिषेक, भव्य महाआरती का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : सावन मास के पहले सोमवार को नगर स्थित बाईपास रोड पर स्थित सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में शिवभक्तों ने आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। कार्यक्रम महंत चेतन नाथ महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पंडित मदन शास्त्री द्वारा विधिवत रूप से शिवलिंग का अभिषेक किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में खातोदिया परिवार और महारौली परिवार के गुरु राम, बक्स राम, मुकेश, पहलाद, कालूराम सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने भावपूर्वक भगवान शिव की महाआरती कर बाबा को रिझाया।

अभय नाथ महाराज ने बाबा को भोग अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। वहीं सुंदर नाथ महाराज और दीपक नाथ द्वारा भोलेनाथ का फूलों से भव्य श्रंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

श्रावण माह के इस पावन अवसर पर आश्रम परिसर शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” के जयकारों की गूंज रही।

Related Articles