[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के सिक्का मोहल्ले में 21 घंटों से बिजली कटौती:पेड़ की टहनी से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, अब सोमवार को लगेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के सिक्का मोहल्ले में 21 घंटों से बिजली कटौती:पेड़ की टहनी से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, अब सोमवार को लगेगा

चिड़ावा के सिक्का मोहल्ले में 21 घंटों से बिजली कटौती:पेड़ की टहनी से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, अब सोमवार को लगेगा

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड 23 में श्योराण गेस्ट हाउस के सामने स्थित सिक्का मोहल्ले में बिजली आपूर्ति 21 घंटे तक बाधित रही। बिजली तार पर पेड़ की टहनी गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कटौती को लेकर मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन भी किया। अब सोमवार सुबह पोल लगाया जाएगा। फिलहाल बिजली कर्मचारियों ने तारों को जोड़कर अस्थाई बिजली व्यवस्था बहाल की है।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एलटी लाइन के तारों से टकरा रही पेड़ की टहनियों के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति में बाधा आ रही थी। स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को बिजली निगम को इसकी सूचना दी। शनिवार को बिजली कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया।

रात को टहनियां काटने के दौरान बिजली के तार टूट गए। रविवार सुबह एफआरटी टीम तार की मरम्मत के लिए पहुंची। इस दौरान एक टहनी के तार पर गिरने से पास का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

एफआरटी टीम नया पोल लेकर आई, लेकिन अंधेरे के कारण उसे सोमवार सुबह लगाया जाएगा। रात साढ़े आठ बजे कर्मचारियों ने तारों को जोड़कर अस्थाई बिजली व्यवस्था बहाल की।

स्थानीय लोगों ने इस कटौती का विरोध किया। विकास केडिया, इमरान खान, मुराद सिक्का समेत कई लोग मौके पर मौजूद रहे। इस लाइन से लगभग 200 घरों में बिजली आपूर्ति होती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin