[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लूट के बाद महिला की हत्या की कोशिश, 2 गिरफ्तार:किडनैप कर जंगल में ले जाकर की थी मारपीट, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लूट के बाद महिला की हत्या की कोशिश, 2 गिरफ्तार:किडनैप कर जंगल में ले जाकर की थी मारपीट, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

लूट के बाद महिला की हत्या की कोशिश, 2 गिरफ्तार:किडनैप कर जंगल में ले जाकर की थी मारपीट, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में एक महिला को किडनैप कर लूट और उसके हत्या के प्रयास में अजीतगढ़ पुलिस ने मुख्य महिला आरोपी और सहयोगी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी महिला को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार- 10 जुलाई को पीड़िता ने अजीतगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 जून को नानूराम, शैतानसिंह, सुण्डी देवी, राजू और दो अन्य लोगों ने उसे अजीतगढ़ से जबरन एक सफेद गाड़ी में किडनैप कर लिया और अपने साथ ले गए। उसे पगतल्या की ढाणी के जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह लहूलुहान और बेहोश हो गई। आरोपी उसकी दो जोल्यां (आधा किलो चांदी), सोने की बाली, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जनआधार कार्ड और पासपोर्ट फोटो लूटकर फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता चुड़ला गांव के पास सड़क तक पहुंची और अजीतगढ़ अस्पताल में भर्ती हुई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने सुण्डी देवी (45), हंसा (20) सीकर को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शैतान उर्फ गंगो (20) ढाणी डेहरा, नीमकाथाना को भी पकड़ा जा चुका है। वारदात में 6 आरोपी महिलाएं शामिल थी, जिनमें से तीन पकड़ी जा चुकीं हैं। अन्य तीन की तलाश में मोबाइल लोकेशन और तकनीकी संसाधनों की मदद से संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin