[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिट्स पिलानी का दीक्षांत समारोहः पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे मुख्य अतिथि, स्टूडेंट्स को मिलेगी डिग्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिट्स पिलानी का दीक्षांत समारोहः पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे मुख्य अतिथि, स्टूडेंट्स को मिलेगी डिग्री

बिट्स पिलानी का दीक्षांत समारोहः पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे मुख्य अतिथि, स्टूडेंट्स को मिलेगी डिग्री

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : बिट्स पिलानी का दीक्षांत समारोह 2025 रविवार को बिट्स ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ मुख्य अतिथि होंगे। वहीं बिट्स के चांसलर और उद्योगपति डॉ. कुमार मंगलम बिड़ला कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

वाइस चांसलर प्रोफेसर वी रामगोपाल राव अतिथियों का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल्स प्रदान किए जाएंगे। संस्थान के डायरेक्टर प्रो. सुधीर कुमार बरई बिट्स की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे।

समारोह में बिट्स रत्न अवार्ड, प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार और विशिष्ट सेवा पुरस्कार भी दिए जाएंगे। रजिस्ट्रार कर्नल सौम्यव्रत चक्रवर्ती ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

चांसलर डॉ. कुमार मंगलम बिड़ला शनिवार दोपहर पिलानी पहुंचेंगे। वे बिट्स अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसके बाद वे संस्थान का निरीक्षण भी करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22