[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक:एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, गार्ड रूम और भवन के रंग रोगन का काम होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक:एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, गार्ड रूम और भवन के रंग रोगन का काम होगा

नीमकाथाना में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक:एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, गार्ड रूम और भवन के रंग रोगन का काम होगा

नीमकाथाना : नीमकाथाना में स्थित राजकीय कमला मोदी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.(डॉ.) मंजू वर्मा ने महाविद्यालय में विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें गार्ड रूम निर्माण, भवन का रंग रोगन और मरम्मत का निर्णय लिया गया। साथ ही फर्नीचर की खरीद, सोलर प्लांट की स्थापना और परिसर की चारदीवारी में तारबंदी का प्रस्ताव भी पास किया गया।

समिति के सदस्यों ने पहले से जो कराए गए विकास के कार्यों का निरीक्षण किया है । इनमें छत की वाटर प्रूफिंग से लेकर के मंच का जीर्णोद्धार प्रमुख थे। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आस्था जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर ने इस अवसर पर 100 पौधे उपलब्ध कराए।

महाविद्यालय के विकास में विक्रम कुमार जाट,और गोकुल चन्द दीवाच और प्रभुदयाल सैनी का विशेष योगदान रहा। बैठक में पूर्व आयुक्त कॉलेज शिक्षा के.आर. सिलोलियां, पूर्व प्राचार्य डॉ. बी.डी. वर्मा, उद्योगपति दौलतराम गोयल समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। विहिप के जिला अध्यक्ष मनोज बंशिया, चौथमल गर्ग, भंवर सिंह तंवर और निर्मला देवी प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22