[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के BSF जवान का पश्चिम बंगाल में निधन:भारत-बांग्लादेश सीमा पर थे तैनात, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के BSF जवान का पश्चिम बंगाल में निधन:भारत-बांग्लादेश सीमा पर थे तैनात, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

चिड़ावा के BSF जवान का पश्चिम बंगाल में निधन:भारत-बांग्लादेश सीमा पर थे तैनात, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

चिड़ावा : पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राकेश पायल का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे बीएसएफ की 67वीं बटालियन में कृष्णानगर में तैनात थे। राजस्थान के चिड़ावा के रहने वाले राकेश पायल रेडियो ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और नजदीकी अस्पताल ले जाने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 14 अगस्त 1976 को ढाढ़ोत गांव में जन्मे राकेश ने 30 साल 4 माह 15 दिन तक देश की सेवा की। उनके परिवार में पत्नी वंदना देवी और दो पुत्र आशीष (25) और आकाश (23) हैं। वर्तमान में उनका परिवार चिड़ावा में नवल पब्लिक स्कूल के पास रहता है। राकेश पायल का पार्थिव शरीर 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे चिड़ावा पहुंचेगा। ओजटू बायपास से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा उनके निवास स्थान तक जाएगी। वहां पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़ ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62