[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर मंडल बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर मंडल बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

रतननगर मंडल बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : जिला मुख्यालय के नजदीक रतन नगर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चुरू विधानसभा के रतननगर मंडल की बैठक रतननगर स्थित पोकरमल गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता असलम खां अखाण ने की। बैठक में मुख्य अतिथि चूरू विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड, विशिष्ठ अतिथि शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नारायण बालाण थे। नगर अध्यक्ष असलम अखाण और नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । भीमराज जाखड़ नगर के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में नगर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने तथा प्रत्येक बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने पर बल दिया, उन्होंने कहा की आज भारतीय संविधान खतरे में है बीजेपी सरकार द्वारा संविधान को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। नागरिकों के मूल अधिकार खतरे में है उनको बचाने के लिए हमें संगठित होना पड़ेगा और इन तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ना पड़ेगा ।

कार्यक्रम के अंत में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पर उन्होंने नगर कांग्रेस के कार्यालय का आश्वासन दिया। चुरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने कहा कि आज का युवा जागरुक है। उसकी भागीदारी से संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होता है। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए हैं। भविष्य में भी युवाओं के दम पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नारायण बालाण ने कहा कि संगठन तभी आगे बढ़ेगा, जब हम व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर एकजुट होकर संगठन के हित में काम करेंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और विचारधारा के प्रति समर्पण ही संगठन को हर स्तर पर मजबूती देता है। रतननगर मंडल अध्यक्ष असलम खां ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान चुरू जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, नगर पालिका रतननगर के नेता प्रतिपक्ष नेता साबिर इलाही, पार्षद पूरणमल रैगर, जगनाराम मेघवाल, मुस्ताक मारवाड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता छगनलाल चौधरी, शरीफ व्यापारी, योगेन्द्र मीणा, सुरेश गहलोत, हुणताराम जाट, सुरेंद्र ढण्ड, मुंशी, मुकेश शर्मा, रफीक बडगूजर, भूरामल भाटिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच का संचालन सदीक मनियार द्वारा किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62