[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मार्ट मीटर के खिलाफ जताया विरोध:राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्मार्ट मीटर के खिलाफ जताया विरोध:राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ जताया विरोध:राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ विरोध की आवाजें लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बसंत विहार क्षेत्र स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की जिला संयोजक संतोष चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए स्मार्ट मीटर योजना को तुरंत बंद करने की मांग की।

प्रदर्शन में महिलाओं ने हाथों में बैनर लेकर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर समय रहते विभाग ने जनता की आवाज नहीं सुनी तो मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। प्रदर्शन में महिलाओं ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि आमजन को बिना उनकी सहमति के स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

ब्लॉक उपाध्यक्ष शरबती कस्वां और महिला प्रभारी संतोष तेतरवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर न तो जनता के हित में हैं और न ही पारदर्शिता के मापदंडों पर खरे उतरते हैं। उन्होंने कहा कि इन मीटरों के जरिए उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। साथ ही, इनमें छेड़छाड़ की संभावना भी बनी रहती है जिससे बिल अधिक आना आम बात बन गई है।

महासचिव रितू गढ़वाल, सलाहकार सुमन रायल और सचिव विमला नूनियां ने संयुक्त बयान में कहा कि बिजली विभाग पहले ही हर घर में मीटर लगा चुका है, जो ठीक से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने की आवश्यकता ही क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना आमजन की जेब पर डाका डालने जैसा है।

प्रदर्शन में मौजूद महिलाओं ने एकमत होकर कहा कि सरकार को चाहिए कि वह जनता की आवाज सुने और जनविरोधी निर्णय को वापस ले। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को रोका नहीं गया तो जिला स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार और बिजली विभाग की होगी।

इस मौके पर महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य ज्योति कस्वां, मुकेश देवी पूनियां, रेणू कस्वां, कल्पना देवी, सपना महला, विनोद देवी, कृष्णा, धापा देवी और मोहिनी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने अपनी-अपनी बात रखते हुए बताया कि किस तरह से स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में बढ़ोतरी हो रही है और उपभोक्ताओं को हर महीने मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है।

महिला मोर्चा की संयोजक संतोष चौधरी ने कहा कि यह विरोध केवल एक क्षेत्र की महिलाओं का नहीं है, बल्कि पूरे जिले की महिलाओं में इसे लेकर रोष है। उन्होंने बताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो जल्द ही जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस जनविरोधी योजना को बंद करने की पुरजोर मांग की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin