[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो हजार का इनामी किडनैपर गिरफ्तार:एक महीने से फरार आरोपी और उसका साथी पकड़े गए, दोनों पर कई मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

दो हजार का इनामी किडनैपर गिरफ्तार:एक महीने से फरार आरोपी और उसका साथी पकड़े गए, दोनों पर कई मामले दर्ज

दो हजार का इनामी किडनैपर गिरफ्तार:एक महीने से फरार आरोपी और उसका साथी पकड़े गए, दोनों पर कई मामले दर्ज

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने देर शाम को एक महीने से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी संजय महला पर पुलिस ने दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। घटना 3 जून की रात की है। देवीपुरा निवासी प्रकाश सीगड़ के बेटे संदीप को मुरादपुर निवासी संजय महला ने फोन कर नेहरा धर्मकांटा पर बुलाया। वहां संजय और उसके 7-8 साथी बाइक और कैंपर गाड़ी के साथ मौजूद थे। आरोपियों ने संदीप को जबरन कैंपर में डालकर मुरादपुर की नदी तक ले गए। रास्ते में उन्होंने संदीप के साथ मारपीट की और वीडियो बनाया। बाद में उसे मुरादपुर बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए।

थानाधिकारी रामसिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेतड़ीनगर, बबाई, मेहाड़ा और हरियाणा में कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने मुख्य आरोपी संजय महला के साथ बुहाना निवासी राजूसिंह को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। संजय महला पर सिंघाना, खेतड़ीनगर, झुंझुनूं और बीकानेर के दशनोक थाने में मारपीट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी के कुल 8 मामले दर्ज हैं। राजूसिंह पर जालोर और बुहाना थाने में आर्म्स एक्ट तथा झालावाड़ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस टीम में थानाधिकारी रामसिंह यादव के अलावा हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप, सुशील कुमार, अजय कुमार और संजय डूडी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22