नीमकाथाना में अवैध कैफे पर पुलिस का एक्शन:तीन कैफे की केबिन तोड़ी, युवक-युवतियों को हिरासत में लिया
नीमकाथाना में अवैध कैफे पर पुलिस का एक्शन:तीन कैफे की केबिन तोड़ी, युवक-युवतियों को हिरासत में लिया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पुलिस ने शहर के तीन कैफे पर कार्रवाई की। सदर और कोतवाली पुलिस ने सीआई राजेश डूडी के नेतृत्व में छापेमारी की। पुलिस ने कैफे में बनी अवैध केबिन को तोड़ा और कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बताया कि क्षेत्र के होटल और कैफे में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार हर तीसरे दिन इन होटल और कैफे पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कैफे संचालक अवैध गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। कैफे में बनाई गई केबिन का इस्तेमाल अनैतिक कार्यों के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033968


