[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निगम हेरिटेज ने 300 किलो अवैध मछलियां जब्त की:नाराज व्यापारियों ने निगम कर्मचारियों के साथ की मारपीट, 10 दुकान हुई सील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निगम हेरिटेज ने 300 किलो अवैध मछलियां जब्त की:नाराज व्यापारियों ने निगम कर्मचारियों के साथ की मारपीट, 10 दुकान हुई सील

नगर निगम हेरिटेज ने 300 किलो अवैध मछलियां जब्त की:नाराज व्यापारियों ने निगम कर्मचारियों के साथ की मारपीट, 10 दुकान हुई सील

जयपुर : नगर निगम हेरिटेज अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम के पशु प्रबंधन शाखा के दस्ते ने 300 किलो अवैध मछलियों को जब्त किया। 10 मीट और मांस की दुकानों को सील भी किया गया। इस दौरान कल्याण जी के रास्ते में कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ स्थानीय व्यापारियों ने मारपीट के साथ अभद्रता की। इसके बाद निगम की टीम ने व्यापारियों के खिलाफ राज कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया है।

दरअसल, नगर निगम हेरिटेज द्वारा अभियान के तहत अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम के पशु प्रबंधन शाखा के दस्ते ने सिविल लाइन जोन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान नगर निगम की टीम सबसे पहले 22 गोदाम पुलिया के नीचे पहुंची। जहां अवैध रूप से मछली मार्केट चल रहा था। जहां से नगर निगम की टीम ने 300 किलो अवैध मछली जब्त की। जिसे बिना स्वास्थ परीक्षण और स्वीकृति के छोटे – छोटे दुकानदारों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही मंगलवार के दिन नियम विपरीत संचालित हो रही मीट की 10 दुकानों को भी सील किया गया।

22 गोदाम पुलिया के नीचे चल रहा था अवैध मछली मार्केट।
22 गोदाम पुलिया के नीचे चल रहा था अवैध मछली मार्केट।

जनता की शिकायत पर करेंगे कार्रवाई

नगर निगम कमिश्नर डॉ निधि पटेल ने बताया- 22 गोदाम पुलिया के नजदीक अवैध रूप से मछली मार्केट संचालित होने की शिकायत मिली थी। इसकी शिकायत पर आज निगम की टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस दौरान 300 किलो अवैध मछली जब्त की गई है। इसके साथ ही मंगलवार के दिन नियम विपरीत मीट और मांस बेचने वाली 10 दुकानों को भी सील किया गया है।

पटेल ने कहा कि भविष्य में भी नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे में आम जनता भी अपने नजदीक अवैध रूप से संचालित हो रही मीट और मांस की दुकानों की जानकारी नगर निगम की टीम को दे सकती है। ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

व्यापारियों ने कार्रवाई का किया विरोध

वहीं, इसके बाद नगर निगम की टीम अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई करने के लिए कल्याण जी के रास्ते पहुंची। यहां पशु प्रबंधन शाखा की टीम को देख स्थानीय दुकानदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने नगर निगम पशु प्रबंधन शाखा के डॉक्टर योगेश शर्मा और उनके ड्राइवर के साथ अभद्रता भी की। इसके खिलाफ अब नगर निगम के पशु प्रबंधन शाखा के डॉक्टर योगेश शर्मा ने कोतवाली थाने में दुकान संचालकों के खिलाफ राज कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया है।

निगम कर्मचारियों के साथ कल्याण जी के रास्ते में हुई मारपीट।
निगम कर्मचारियों के साथ कल्याण जी के रास्ते में हुई मारपीट।

निगम कर्मचारियों के साथ की मारपीट

निगम के डॉक्टर योगेश शर्मा ने कहा- कल्याण जी के रास्ते में मीट की अवैध दुकान गलत तरीके से संचालित की जा रही थी। इसको बंद करने जैसे ही हमारा दस्ता मौके पर पहुंचा। तब अवैध मीट बेचने वाले दुकान मालिकों ने मेरे ड्राइवर के साथ मारपीट कर मेरे साथ भी अभद्रता की है। जिसको लेकर अब कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22