[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहाड़ी से गिरकर पुलिस जवान की मौत, साथी घायल:गांव से आए दोस्तों को घुमाने गए थे, एक साल पहले ही सगाई हुई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बांसवाड़ाराजस्थानराज्य

पहाड़ी से गिरकर पुलिस जवान की मौत, साथी घायल:गांव से आए दोस्तों को घुमाने गए थे, एक साल पहले ही सगाई हुई थी

पहाड़ी से गिरकर पुलिस जवान की मौत, साथी घायल:गांव से आए दोस्तों को घुमाने गए थे, एक साल पहले ही सगाई हुई थी

बांसवाड़ा : पहाड़ी से गिरकर राजस्थान पुलिस के मेवाड़ भील कोर (MBC) के जवान की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए उसका दोस्त भी खाई में उतरा था। वह घायल है। सोमवार शाम को MBC जवान गांव से आए दोस्तों को घुमाने के लिए पहाड़ी पर गया था। हादसा सोमवार देर शाम बांसवाड़ा के भूगड़ा इलाके के जगमेरू पहाड़ी पर हुआ।

इस तरह के वीडियो कल्पेंद्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते थे।
इस तरह के वीडियो कल्पेंद्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते थे।

पैर फिसल गया था

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया- कल्पेंद्र सिंह (27) डूंगरपुर जिले के वरदा गांव के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग बांसवाड़ा में एमबीसी में थी। सोमवार शाम को कल्पेंद्र अपने चार दोस्तों (जीवन, देवराज सिंह, सत्तू सिंह और देवेंद्र सिंह) के साथ घूमने निकले थे। इनमें जीवन और देवेंद्र उनके साथ ही बटालियन में थे। सत्तू सिंह और देवराज, कल्पेंद्र के गांव वरदा से आए थे।

घायल कल्पेंद्र के साथी का बांसवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
घायल कल्पेंद्र के साथी का बांसवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि ये सभी जगमेरू की पहाड़ी पर थे। इसी दौरान कल्पेंद्र का पैर फिसल गया और वे खाई में जा गिरे। उन्हें बचाने के लिए जीवन (32) भी पहाड़ी से नीचे उतरे थे। इस दौरान बाकी साथियों ने पुलिस को सूचना दी। भूंगड़ा थाने की पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

कल्पेंद्र के साथियों ने बताया कि बटालियन में वे सबसे ज्यादा एक्टिव थे। ये रील कल्पेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी।
कल्पेंद्र के साथियों ने बताया कि बटालियन में वे सबसे ज्यादा एक्टिव थे। ये रील कल्पेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी।

दो घंटे बाद मिले कल्पेंद्र

जगमेरू की पहाड़ी से जिस खाई में कल्पेंद्र गिरे थे,वह करीब 100 फीट गहरी है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कल्पेंद्र को ढूंढना शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कल्पेंद्र और जीवन दोनों मिले। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कल्पेंद्र की मौत हो चुकी थी, जबकि जीवन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज बांसवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है।

ये जगमेरू पहाड़ी है। यहां कल्पेंद्र अपने साथियों के साथ घूमने गए थे।
ये जगमेरू पहाड़ी है। यहां कल्पेंद्र अपने साथियों के साथ घूमने गए थे।

सबसे फिट और एक्टिव जवान

कल्पेंद्र के साथियों ने बताया कि एक साल पहले ही सगाई हुई थी। वे एमबीसी में बटालियन के सबसे फिट और एक्टिव जवानों में से एक थे। वे नियमित रूप से जिम जाते थे। शारीरिक फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। उनके सहकर्मियों ने बताया कि वे ट्रेनिंग से लेकर ड्यूटी में सबसे आगे रहते थे। कल्पेंद्र का जिम करते हुए और फिजिकल एक्सरसाइज करते हुए कई वीडियो इंस्टाग्राम पर भी हैं।

Related Articles