[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएम का आना और बिना घोषणा चले जाना निराशाजनक : मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएम का आना और बिना घोषणा चले जाना निराशाजनक : मंडेलिया

सीएम का आना और बिना घोषणा चले जाना निराशाजनक : मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा है कि दूसरी बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू आना और चूरू के लोगों को खाली हाथ रख देना बहुत निराशाजनक बात है। उन्होंने कहा कि चूरू के लिए मुख्यमंत्री ने यहां आकर भी कोई घोषणा नही की। इससे स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ इवेंट में भरोसा करते हैं विकास में उनका कोई भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री का इस तरह आना और हाथ झड़काकर चले जाना बहुत निराश करने वाला है। चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुवे , राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया ने कहा 3 माह में दूसरी बार चूरू विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आना और कोई बड़ी घोषणा नहीं करना, यह जनता के साथ धोखा है। आमजन उम्मीद लगाए बैठे कोई बड़ी राहत मिलने वाली है, मगर कुछ नहीं हुआ। आमजन निराश हो कर लौटा। जिले में एक मात्र भाजपा का विधायक होने के कारण ओर सांसद कांग्रेस का हैं इसलिए शायद भाजपा इसे पचा नहीं पा रही है। मंडेलिया ने कहा पूर्व की कांग्रेस सरकार की अनेक योजनाओं से जनता लाभांवित हो रही है और नुक्कड़ चौराहों पर कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर तारीफों की चर्चाएं होती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77