कांग्रेस कार्यालय पर नव नियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया गया
कांग्रेस कार्यालय पर नव नियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शॉल, स्वागत किया गया। इस अवसर पर चूरू विधानसभा अध्यक्ष चन्दनमल मेघवाल, चूरू ब्लॉक शहर अध्यक्ष शंकरलाल चंदेलिया, चूरू ब्लॉक देहात अध्यक्ष दौलतराम भाम्भू, का अभिनंदन किया गया साथ ही इनायत खां को कांग्रेस के पंचायतीराज संगठन का उपाध्यक्ष व नासर पिथिसर को सचिव बनाये जाने पर इनका भी रफीक मंडलिया द्वारा अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पार्टी को मजबुत करने के लिए कार्य करें और सभी से कांग्रेस की नीतियों का घर घर प्रचार प्रसार कर कांग्रेस सरकार की योजनाओं के लाभ से प्रत्येक नागरिक को अवगत करा कर कांग्रेस को मजबुत करने का कार्य करें। सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारी चन्दनमल मेघवाल, शंकरलाल चंदलिया, दौलतराम भाम्भू ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की अनुशंषा पर सेवादल के प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास प्रकट किया है उस पर वह खरा उतरने के लिए पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे।
इस दौरान शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, किसान नेता आदूराम न्यौल, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण बालाण, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विधाधर मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, पूर्व सरंपच जंगशेर खां भूवाण, सोहनलाल मेघवाल, आरिफ रिसालदार, श्रवण बसेर, प्रमेश्वर ढाका, हरिराम पुनियां, हेमन्त सिहाग, मुस्ताक पिथिसर आदि मौजुद रहें।