श्रमिक यूनियन और किसान सभा की बैठक:9 जुलाई की हड़ताल और उपखंड व तहसील कार्यालय बंद के विरोध पर की चर्चा
श्रमिक यूनियन और किसान सभा की बैठक:9 जुलाई की हड़ताल और उपखंड व तहसील कार्यालय बंद के विरोध पर की चर्चा
रींगस : रींगस के मिल तिराहे पर शनिवार को श्रमिक यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी और कम्युनिस्ट पदाधिकारियों की बैठक हुई। कामरेड दीपचंद ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता कामरेड सुभाष नेहरा ने श्रम कानून के खिलाफ सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने 9 जुलाई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की जानकारी दी। श्रमिकों से अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। नेहरा ने रींगस को प्रमुख व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्र बताया।
उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण उपखंड और तहसील कार्यालयों की आवश्यकता और बढ़ेगी। इन कार्यालयों को बंद करने का निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसान सभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कार्यालय बंद होने पर किसान, मजदूर, विद्यार्थी, नौजवान, वकील और व्यापारी मिलकर आंदोलन करेंगे। एडवोकेट सीताराम पावंडा ने सांसद अमराराम का विडियो दिखाकर स्मार्ट मीटर का विरोध किया। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर न लगाने के लिए संघर्ष का आह्वान किया। बैठक में सुरेश शर्मा, सूरजभान धायल, मोहन लाम्बा, भूदाराम बगडिया, सागर मल धायल, प्रेम प्रकाश माण्डिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042198


