[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

30 साल बाद सरकारी स्कूल को मिला आवंटन पत्र:चारागाह की भूमि पर चल रहा था स्कूल, ग्रामीणों ने प्रशासन का जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

30 साल बाद सरकारी स्कूल को मिला आवंटन पत्र:चारागाह की भूमि पर चल रहा था स्कूल, ग्रामीणों ने प्रशासन का जताया आभार

30 साल बाद सरकारी स्कूल को मिला आवंटन पत्र:चारागाह की भूमि पर चल रहा था स्कूल, ग्रामीणों ने प्रशासन का जताया आभार

रींगस : रींगस में आभावास गांव के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल को नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 30 साल बाद अपनी जमीन का आवंटन पत्र मिल गया है। बुधवार को रींगस के उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता और तहसीलदार विवेक कटारिया ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य झाबर मल वर्मा को भूमि आवंटन के आदेश सौंपे।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि 30 साल पहले चारागाह की भूमि पर राजकीय प्राथमिक स्कूल शुरू किया गया था। यह स्कूल धीरे-धीरे उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक और अब महात्मा गांधी स्कूल बन गया। स्कूल के पास अपनी जमीन नहीं होने से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत नहीं हो रही थी। प्रधानाचार्य ने इस समस्या को उपखंड कार्यालय में उठाया। तहसीलदार ने भूमि आवंटन का प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर को भेजा। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के हित में तुरंत आवंटन के आदेश जारी किए।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक और ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम में पंचायत समिति के अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत प्रशासक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin