[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के ऑफिसर्स से शिष्टाचार भेंट की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के ऑफिसर्स से शिष्टाचार भेंट की

स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के ऑफिसर्स से शिष्टाचार भेंट की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में जिले में नवनियुक्त शिक्षा विभाग के अधिकारियों का स्वागत अभिनंदन स्काउट गाइड परंपरा के अनुसार स्कार्फ, पुष्पहार पहनाकर किया तथा शिष्टाचार भेंट की। सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा प्रमोद आबूसरिया, स्काउट एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर प्रहलाद राय जांगिड़, सी. ओ. गाइड सुभीता महला, वरिष्ठ स्काउट मास्टर ताराचंद यादव, रोवर लीडर जयप्रकाश चौधरी, सचिव स्थानीय संघ अलसीसर रामचंद्र मीणा, कोषाध्यक्ष अलसीसर राजेश कुमार हरिपुरा, झुंझुनूं स्काउट सचिव बंसीलाल, युवा स्काउट मास्टर अमरचंद, दिनेश कुमार एवं मोहम्मद जाब्बीर के द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त जयदीप झाझडिया, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा राजेश मील, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा संतोष सोहु का स्वागत अभिनंदन किया गया।

सी.ओ. कालावत ने इस अवसर पर जिले की स्काउट गाइड गतिविधियों से ऑफिसर्स को अवगत करवाते हुए कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से समय-समय पर समाज सेवा के रचनात्मक कार्य एवं राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक बनाने हेतु विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्काउट गाइड, रोवर रेंजर गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने जिले की स्काउट गाइड गतिविधियों, संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77