[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑनलाइन सट्टे के पैसों को लेकर झगड़ा:दो पक्षों में मारपीट, एक घायल; 4 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

ऑनलाइन सट्टे के पैसों को लेकर झगड़ा:दो पक्षों में मारपीट, एक घायल; 4 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टे के पैसों को लेकर झगड़ा:दो पक्षों में मारपीट, एक घायल; 4 आरोपी गिरफ्तार

मंड्रेला : मंड्रेला कस्बे में ऑनलाइन सट्टेबाजी के पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस्ताक खान और रविंद्र कुमार के बीच सट्टा आईडी के पैसों को लेकर मोबाइल पर बहस हुई। दोनों ने चिड़ावा बाईपास पर मिलने का फैसला किया। इस्ताक अपने मोहल्ले के युवकों के साथ वहां पहुंचा। रविंद्र भी अपने साथियों के साथ कैम्पर गाड़ी और बाइक से आया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें वार्ड 18 निवासी हारुन खान घायल हो गया। मोहल्ले के लोगों के पहुंचने पर एक पक्ष भाग गया, लेकिन उनके दो साथी मौके पर पकड़े गए।

पुलिस ने घायल हारुन को पहले मंड्रेला सीएचसी पहुंचाया। हालत गम्भीर होने पर हारुन को वहां से उन्हें झुंझुनूं और फिर जयपुर रेफर किया गया है। थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन ने बताया कि मौके से तीन बाइक जब्त की गई हैं। पुलिस ने रविंद्र कुमार, चंदन उर्फ बाज, निखिल उर्फ बबलू और डेविड उर्फ डीके को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। अभी तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77