बीजेपी पार्षद पर 50 लाख रुपए मांगने का आरोप:ज्वेलर ने कहा-10 लाख रुपए नहीं लौटाए, पार्षद बोले- आरोप झूठा
बीजेपी पार्षद पर 50 लाख रुपए मांगने का आरोप:ज्वेलर ने कहा-10 लाख रुपए नहीं लौटाए, पार्षद बोले- आरोप झूठा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के स्टेशन रोड स्थित रामपुरिया कटला में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले भरत सोनी ने सुजानगढ़ के भाजपा पार्षद रिछपाल बिजारणिया के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भरत सोनी ने बताया-उन्होंने 24 जनवरी को पार्षद रिछपाल को 10 लाख रुपए उधार दिए थे। इस पर रिछपाल ने 24 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने की सहमति दी थी।
17 मई को जब भरत ने ब्याज के लिए कहा, तो रिछपाल ने फोन पर धमकी दी। उन्होंने कहा कि वह 10 लाख रुपए और ब्याज भूल जाएं। इसके बजाय उन्होंने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। 24 जुलाई को रिछपाल एक अन्य व्यक्ति के साथ भरत की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने फिर से 50 लाख रुपए की मांग की। मना करने पर जान से मारने और दुकान पर जबरन कब्जा करने की धमकी दी।
मामले को लेकर पार्षद रिछपाल बिजारणिया ने कहा-ज्वेलर भरत सोनी ने झूठा मामला दर्ज करवाया है। 2022 में उसके साथ शेयर मार्केट का काम करता था। तबका उसका लाखों का हिसाब बकाया है। मैं भी मुकदमा दर्ज करवाऊंगा। पुलिस ने पार्षद रिछपाल बिजारणिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042511


