बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 2 दोस्तों की मौत:गाड़ी में बुरी तरह फंसे, लोगों ने बाहर निकाला, पेड़ का हिस्सा 20 फीट तक घसीटा
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 2 दोस्तों की मौत:गाड़ी में बुरी तरह फंसे, लोगों ने बाहर निकाला, पेड़ का हिस्सा 20 फीट तक घसीटा
चूरू : चूरू में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नीम के पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही 2 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार की रफ्तार से पेड़ का एक हिस्सा टूट गया, जिसे कार लगभग 20 फीट तक घसीटती हुई ले गई। भीषण टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। यह दर्दनाक हादसा सुजानगढ़ में छापर रोड पर गुलेरिया के पास गुरुवार रात करीब 1:30 बजे हुआ।

कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया
कोतवाली थाना के हेड कॉन्स्टेबल पोकरमल के मुताबिक छापर की तरफ से गांव गुलेरिया जा रही एक कार बेकाबू होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकरा कर कार सड़क पर करीब 20 फीट तक पेड़ के एक हिस्से को घसीटते हुए ले गई।
हादसे में गुलेरिया निवासी कार चालक शिवचंद (23) कार में बुरी तरह से फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार रामनिवास (17) घायल हो गया। सूचना मिलने पर टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार और एम्बुलेंस चालक भरत मौके पर पहुंचे। घायल रामनिवास को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…


शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया
डॉ. अशोक बुडानिया ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टम कर शव सौंप दिए जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बता दें कि शिवचंद शटरिंग का काम करता था। 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शिवचंद की एक 6 महीने की बेटी है। रामनिवास ने इसी साल 12वीं पास की थी। जो 8 भाई बहनों में सबसे छोटा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042362


