स्वामित्व योजना में पट्टा मिलने से मानाराम मेघवाल को अब मिल सकेगा आवास
स्वामित्व योजना में पट्टा मिलने से मानाराम मेघवाल को अब मिल सकेगा आवास
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की मंशा से जिले में चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। जिले की रतनगढ़ पंचायत समिति के सीतसर में बुधवार को आयोजित शिविर में सीतसर के ही मानाराम मेघवाल को जब स्वामित्व योजना अंतर्गत भूमि का पट्टा मिला तो उसने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। मानाराम बताते हैं कि उनके घर की भूमि का पहले पट्टा नहीं बना हुआ था, जिस कारण मुझे किसी प्रकार का आवास का लाभ नहीं मिला और न ही उनके पास किसी प्रकार का भूमि सम्बन्धी माप व मालिकाना हक़ का कोई कागजात थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई स्वामित्व योजना में उनकी भूमि का ड्रोन सर्वे होने के बाद शिविर में आबादी भूमि में रहवास की जमीन का पट्टा व सम्पति कार्ड प्रदान किया गया। जमीन का पट्टा व सम्पति कार्ड मिलने से बहुत प्रसन्नता हुए। अपनी खुशी जाहिर करते हुए मानाराम ने कहा कि अब मुझे बैंक द्वारा लोन लेने व प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ लेने हेतु बहुत सहायता मिलेगी व मेरी जमीन आधिकारिक माप व मालिकाना हक़ भी मुझे मिल गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042439


