[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस स्टेशन बाजार में अव्यवस्था:नो पार्किंग जोन में वाहनों का अवैध संचालन, व्यापारी और श्रद्धालु परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस स्टेशन बाजार में अव्यवस्था:नो पार्किंग जोन में वाहनों का अवैध संचालन, व्यापारी और श्रद्धालु परेशान

रींगस स्टेशन बाजार में अव्यवस्था:नो पार्किंग जोन में वाहनों का अवैध संचालन, व्यापारी और श्रद्धालु परेशान

रींगस : रींगस कस्बे के रेलवे स्टेशन बाजार में व्यवस्था चरमरा गई है। बाजार में चारों तरफ गंदगी है। वाहन चालक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। स्टेशन बाजार को उपखंड अधिकारी ने नो पार्किंग जोन घोषित किया था। बाजार के चारों तरफ लोहे की गाटर से चैन लगाकर रास्ते बंद किए गए थे। लेकिन वाहन चालक चैन तोड़कर अंदर प्रवेश कर रहे हैं। लोडिंग वाहनों में सवारियां भरकर खुलेआम संचालन हो रहा है। वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण व्यापारियों और वाहन चालकों के बीच रोज विवाद होते हैं।

भैंरूबाबा और खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को पत्र लिखे हैं। अनिश्चितकालीन धरना भी दिया, जिसके बाद कुछ दिन सुधार हुआ, लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो गई।

बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले के दौरान प्रशासन पांच दिन तक सक्रिय रहता है। शेष 360 दिन अव्यवस्था बनी रहती है। नगर पालिकाध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही साफ-सफाई करवाई जाएगी और नो पार्किंग नियमों को लागू किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin