नीमकाथाना में माकपा का प्रशिक्षण शिविर:केंद्रीय सम्मेलन की रिपोर्ट पेश की, टोल टैक्स विरोध और किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
नीमकाथाना में माकपा का प्रशिक्षण शिविर:केंद्रीय सम्मेलन की रिपोर्ट पेश की, टोल टैक्स विरोध और किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
नीमकाथाना : नीमकाथाना में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर खेतड़ी मोड़ स्थित सोनी भवन में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता कॉमरेड रोशन लाल और विनय प्रकाश सैनी ने की। जिला सचिव कॉमरेड ओमप्रकाश यादव ने मदुरई में आयोजित पार्टी के 24वें केंद्रीय सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वैश्विक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा। इनमें पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, गाजा-इजराइल संघर्ष और नव-फासीवाद शामिल थे। साथ ही धर्म का राजनीति में प्रवेश, जलवायु परिवर्तन और एआई तकनीक पर भी चर्चा हुई।

स्थानीय स्तर पर नकली खाद-बीज की रोकथाम और बकाया फसल क्लेम के मुद्दों पर कार्ययोजना बनाई गई। पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे टोल टैक्स का विरोध करने का निर्णय लिया। वित्तीय कंपनियों द्वारा की जा रही अनियमितताओं से आम जनता को राहत दिलाने की मांग भी की गई।
शिविर में कॉमरेड रतन लाल सिंघल, खाजू दीन, ओमप्रकाश सैनी, विक्रम यादव, शंकर लाल मेहरा समेत कई वरिष्ठ पार्टी सदस्य उपस्थित रहे। तहसील सचिव कॉमरेड गोपाल सैनी ने बताया कि 9 जुलाई को मजदूर ट्रेड यूनियन के समर्थन में एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042877


