बिना टिकट यात्रा करने वालें पर होगी कड़ी कार्रवाई
बिना टिकट यात्रा करने वालें पर होगी कड़ी कार्रवाई
खेतड़ी : राजस्थान परिवहन निगम की चेयरमैन शुभ्रासिंह व एम डी पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशानुसार चलाएं जा रहें विशेष जांच अभियान के तहत खेतड़ी आगार के अलग-अलग चैकिंग अधिकारियों द्वारा संघन अभियान चलाया जा रहा है। खेतड़ी के डिपो मैनेजर दिलदार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मई माह में चैकिंग के दौरान 61 यात्री बिना टिकट के पाए जाने पर 25760 रुपए अधिभार राशि वसूल की गई। 22 जुन तक 30 यात्री बिना टिकट यात्रा करने पर 8640 रुपए वसूल किए गए हैं। चैकिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा यात्रियों को बताया जा रहा है कि वे बिना टिकट के यात्रा न करें वरना बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए जाने पर यात्रियों से किराया राशि का दस गुना या दो हजार रुपए जो भी कम होगा वह वसूल किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042509


