[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खिरोड़ गांव में लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने 90 हजार नकद और जेवरात किए पार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

खिरोड़ गांव में लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने 90 हजार नकद और जेवरात किए पार

खिरोड़ गांव में लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने 90 हजार नकद और जेवरात किए पार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ के गोठड़ा थाना क्षेत्र के खिरोड़ गांव में रविवार रात एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। नरेंद्र सैन के घर में चोरों ने सेंधमारी कर 90 हजार रुपए नकद और कीमती जेवरात चुरा लिए। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय नरेंद्र की मां घर के बाहर सो रही थी। चोरों ने मकान के पीछे से खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखे सामान को बिखेर दिया। चोरों ने कुछ बक्सों को बाहर निकाल कर नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात और चांदी के सिक्के भी चुरा लिए। नरेंद्र ने बताया कि वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था, इसलिए उसने घर में अधिक नकदी रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin