[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, सीकर और हनुमानगढ़ ने दिखाया दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, सीकर और हनुमानगढ़ ने दिखाया दम

शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, सीकर और हनुमानगढ़ ने दिखाया दम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

कोलसिया (नवलगढ़) : एचएमटी ग्रुप कोलसिया के तत्वावधान में गांव कोलसिया स्थित श्री सीताराम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 (2025) की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवां दिन रविवार को रोमांच से भरपूर रहा।

रात्रिकालीन कार्यक्रम में तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सीकर व नवलगढ़ के बीच हुआ, जिसमें सीकर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला हनुमानगढ़ व धोद (सीकर) के बीच खेला गया, जिसमें हनुमानगढ़ विजयी रही। तीसरे और सबसे रोमांचक मुकाबले में हनुमानगढ़ का सामना पुनः सीकर से हुआ, जहां सीकर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाह हेमंत दूत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि इससे अनुशासन और समर्पण की भावना भी विकसित होती है।”

मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने चौकों और छक्कों पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1,11,000 तथा उपविजेता टीम को ₹55,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ दी सीरीज को मोटरसाइकिल सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के आगे के मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की संभावना है।

इस अवसर पर श्यामसुंदर पारिक, विकास दूत, दिनेश दूत, राजेश दूत, श्यामसुंदर सोनी, कमलदास महाराज, अभिषेक शर्मा, विशाल कुमावत, कपिल कुमावत, रणजीत सुनिया, आकाश जांगिड़, विकास कुमावत, सुभाष मूण्ड, चेतन दूत, रोहिताश (भाजा), किशोर सोनी, सचिन दूत, सुनील सैन, नरेश कुमावत, राहुल कुमावत, प्रवीण कुमावत, विकास सुनिया, अरविन्द सुनिया, ताराचंद कुमावत, रमेश सुनिया, पंकज दूत, सुरेन्द्र दूत, राजेश कुमावत, पंकज सुनिया और विक्रम दूत आदि गणमान्यजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin