[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मृत गौवंश एवं पशुओं का खुले में फेंका जाना बंद हो, सुनिश्चित हो उचित निस्तारण : कलेक्टर मीणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मृत गौवंश एवं पशुओं का खुले में फेंका जाना बंद हो, सुनिश्चित हो उचित निस्तारण : कलेक्टर मीणा

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित स्थल पर गड्ढा खोदकर हो अंतिम संस्कार

झुंझुनूं : जिले में मृत गौवंश एवं अन्य पशुओं के खुले स्थानों पर फेंके जाने की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर रामवतार मीणा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि जिले में विभिन्न स्थानों पर मृत पशुओं को उचित ढंग से दफनाने की बजाय खुले में फेंक देने से कुत्ते व अन्य जानवर उन्हें नोचते हैं, और इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कलेक्टर मीणा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में सभी नगर निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी विकास अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यक्षेत्र में यदि कोई पशु व गौवंश मरता है, तो उसे उचित तरीके से गड्ढा खोदकर दबाया जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि इसके लिए स्थान पूर्व में ही चिन्हित किया जाए, और उन स्थलों की चारदीवारी अथवा तारबंदी भी करवाई जाए, ताकि पशु शवों के खुले में फैलने की संभावना समाप्त की जा सके।

कलेक्टर मीणा ने इस कार्य के लिए जिम्मेदार अधिकारीयों को समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं मृत पशु खुले में पड़ा हो, तो तुरंत संबंधित निकाय या प्रशासन को सूचित करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77