[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अघोषित बिजली कटौती से आम-जन परेशान, उमस और गर्मी से हाल बेहाल, बिजली व्यवसायियों का धंधा भी ठप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अघोषित बिजली कटौती से आम-जन परेशान, उमस और गर्मी से हाल बेहाल, बिजली व्यवसायियों का धंधा भी ठप

अघोषित बिजली कटौती से आम-जन परेशान, उमस और गर्मी से हाल बेहाल, बिजली व्यवसायियों का धंधा भी ठप

खेतड़ी नगर : तेज़ गर्मी और भारी उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने कस्बे वासियों की मुश्किलें और बढ़ा दी। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने लोगों को न केवल मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रही है बल्कि बिजली उपकरणों से जुड़े व्यापारियों का कामकाज भी पूरी तरह चरमरा गया है। घरों में पंखे, कूलर और एसी बंद पड़े हैं। गोठड़ा कस्बे के कई वार्डो में काफी समय से बिजली की सप्लाई डीम हो रही है। अघोषित बिजली कटौती से बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। अघोषित बिजली कटौती से इलेक्ट्रिशियन, इन्वर्टर-जनरेटर विक्रेता, रिपेयरिंग की दुकानें, और कूलिंग सर्विस सेंटर चलाने वाले व्यापारियों का कहना है कि बिजली की लगातार कटौती से उनका काम लगभग ठप हो गया है। नासीर हुसैन ने बताया कि लोहे के कुलर, अलमारी आदि बनाने का वर्क शॉप है साथ ही इलेक्ट्रोनिक्स की दुकार भी है लेकिन बिजली कटौती के चलते बिना किसी काम के वर्क शॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को मजदुरी देनी पड़ती है, बिजली नही रहने के कारण ग्राहक बिना सामान खरीदे वापस चले जाते है। दुकानदारों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द स्थिति सुधारने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो विरोध प्रदर्शन किया जा जाएंगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin