रींगस में होटल के सामने से बाइक चोरी:पीड़ित बस से गया था जयपुर, लौटा तो बाइक मिली गायब; पुलिस ने शुरू की जांच
रींगस में होटल के सामने से बाइक चोरी:पीड़ित बस से गया था जयपुर, लौटा तो बाइक मिली गायब; पुलिस ने शुरू की जांच
रींगस : रींगस में भैंरूजी मोड़ पर स्थित एक होटल के सामने से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार को संतोषपुरा निवासी हरिचंद बलाई ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हरिचंद अपने घर से बाइक पर रींगस आए थे। उन्होंने सुबह करीब 10 बजे भैंरूजी मोड़ स्थित होटल के सामने अपनी बाइक खड़ी की। इसके बाद वे जयपुर जाने के लिए बस में सवार हो गए। जब हरिचंद जयपुर से वापस रींगस लौटे, तो होटल के सामने खड़ी उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोर और चोरी हुई बाइक की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043197


