चिड़ावा में हरी लकड़ियों से भरी दो पिकअप जब्त:वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई, दो ड्राइवर गिरफ्तार
चिड़ावा में हरी लकड़ियों से भरी दो पिकअप जब्त:वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई, दो ड्राइवर गिरफ्तार
चिड़ावा : चिड़ावा में वन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। सुल्ताना-चिड़ावा मार्ग पर हरी लकड़ियों से भरी दो पिकअप गाड़ियां पकड़ी गईं। वन विभाग चिड़ावा की रेंजर सुमन चौधरी ने बताया-यह कार्रवाई उपवन संरक्षक सीकर गुलजारी लाल जाट और सहायक वन संरक्षक झुंझुनू कमलचंद चौधरी के निर्देश पर की गई। पकड़े गए चालकों की पहचान जाखल गांव के रवि (राजेंद्र का पुत्र) और भोड़की गांव के राहुल (जुगल का पुत्र) के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वन विभाग ने दोनों को गिरफ्तार किया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। इस अभियान में वनपाल सुधीर भड़िया और वनरक्षक प्रकाश आनंद बुडानिया की टीम शामिल रही। रेंजर ने चेतावनी दी कि अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044081


