[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंगदारी मांगने के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार:व्यापारी को धमकी देकर की थी मारपीट, पचेरीकलां पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

रंगदारी मांगने के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार:व्यापारी को धमकी देकर की थी मारपीट, पचेरीकलां पुलिस ने की कार्रवाई

रंगदारी मांगने के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार:व्यापारी को धमकी देकर की थी मारपीट, पचेरीकलां पुलिस ने की कार्रवाई

पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने रंगदारी मांगने और व्यापारी से मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मेंद्र उर्फ मोटिया और संजय उर्फ कोचिया शूटर हैं। घटना 27 मई की है।

सहड़ निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनसे हफ्ता मांगा। मना करने पर धर्मेंद्र, संजय कोचिया, नीरज, दीपक और 8-10 अन्य लोग बिना नंबर की सफेद बोलेरो में आए। उनके पास लकड़ी के हत्थे वाला फरसा था। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अनिल ने जब अपने भाई को बचाने की कोशिश की, तो 3-4 लोगों ने उसे पकड़ लिया। धर्मेंद्र ने उसके सिर पर फरसे से वार किया, जिससे वह गिर गया।

कार्यवाहक एसपी देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देश पर विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। धर्मेंद्र के खिलाफ तीन और संजय के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार, कांस्टेबल रोहिताश और घनश्याम शामिल थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin