[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिचित ने ही हड़पी थार गाड़ी:वापस मांगने पर 5 लाख रुपए की डिमांड की, धमकी भी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

परिचित ने ही हड़पी थार गाड़ी:वापस मांगने पर 5 लाख रुपए की डिमांड की, धमकी भी दी

परिचित ने ही हड़पी थार गाड़ी:वापस मांगने पर 5 लाख रुपए की डिमांड की, धमकी भी दी

सीकर : सीकर के धोद थाना इलाके में थार गाड़ी हड़पने का मामला सामने आया है। परिचित ही 5 से 7 दिन गाड़ी रखने की बात लेकर चला गया। अब उसने गाड़ी देने से मना कर दिया है और 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सीकर के धोद पुलिस थाने में जितेंद्र चौधरी ने रिपोर्ट देकर बताया कि 25 सितंबर 2024 को उसका परिचित महेंद्र मीणा निवासी भीलवाड़ा उसकी थार गाड़ी 5 से 7 दिन चलाने के लिए लेकर गया था। उसने गाड़ी को 5 से 7 दिन काम में लिया और फिर कहा कि गाड़ी को मैं ही रख लूंगा,अब वह गाड़ी को अवैध धंधों में चल रहा है। महेंद्र ने जितेंद्र को झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी भी दी है।

जितेंद्र के अनुसार महेंद्र ने अब गाड़ी देने से मना कर दिया है और धमकी दे रहा है कि यदि गाड़ी लेनी है तो 5 लाख रुपए दे और गाड़ी लेकर जा। यदि बिना रुपए लिए मेरे घर पर आ गया तो जिंदा वापस नहीं जाएगा। गाड़ी महेंद्र के पास है लेकिन फिर भी वह उसकी इंस्टॉलमेंट नहीं दे रहा। उसकी इंस्टॉलमेंट भी जितेंद्र ही दे रहा है। लंबे समय से महेंद्र का फोन भी बंद आ रहा है। फिलहाल धोद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले में इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin