[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पॉपुलर होने के लिए किडनैप प्रैंक REEL बनाई:पुलिस ने पकड़ा तो बोला- मेरी स्कॉर्पियो गाड़ी, चाहे जैसी रील बनाऊं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पॉपुलर होने के लिए किडनैप प्रैंक REEL बनाई:पुलिस ने पकड़ा तो बोला- मेरी स्कॉर्पियो गाड़ी, चाहे जैसी रील बनाऊं

पॉपुलर होने के लिए किडनैप प्रैंक REEL बनाई:पुलिस ने पकड़ा तो बोला- मेरी स्कॉर्पियो गाड़ी, चाहे जैसी रील बनाऊं

सीकर : सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए किडनैप प्रैंक रील अपलोड करके लोगों में डर फैलाने के मामले में सीकर की दादिया थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में स्कॉर्पियो गाड़ी भी एमवी एक्ट में जब्त की है। दादिया थानाधिकारी अशोक कुमार झाझड़िया ने बताया कि 19 जून को सीकर एसपी ऑफिस से एक वीडियो मिला, यह वीडियो सीकर में पिपराली चौराहे के पास का था। जिसमें एक स्कॉर्पियो गाड़ी में दो से तीन लड़के आते हैं और जबरदस्ती सड़क के नजदीक खड़े एक लड़के को अपने साथ गाड़ी में डालकर ले जाते हैं। यह देखकर वहां खड़े लोग भी अचंभित हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राहुल को पूछताछ के लिए बुलाया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राहुल को पूछताछ के लिए बुलाया था।

स्कॉर्पियो के नंबर के जरिए आरोपी पकड़ा गया

जब वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी के नंबरों के जरिए उसके मालिक का पता किया गया तो सामने आया कि गाड़ी कुड़ली गांव के प्रताप की है, जिसे उसका बेटा राहुल चला रहा था। जब पुलिस ने मामले में राहुल को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर पुलिस थाने पर पहुंचा। जब पुलिस ने उससे पूछताछ कि तो उसने कहा कि हंसी-मजाक में दोस्तों के साथ वीडियो बनाया।

इसके बाद राहुल आक्रोशित हो गया और पुलिस को कहने लगा कि मेरी स्कॉर्पियो गाड़ी है, मैं चाहूं जैसे रील बनाऊं। आप लोग मुझे रोकने वाले कौन होते हो। ऐसे में थानाधिकारी अशोक कुमार और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे समझाइश की, लेकिन राहुल नहीं माना।

पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो कान पकड़कर कहने लगा- सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो अपलोड नहीं करें, मैंने ऐसा करके बहुत बड़ी गलती की है।
पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो कान पकड़कर कहने लगा- सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो अपलोड नहीं करें, मैंने ऐसा करके बहुत बड़ी गलती की है।

थाने में ही जोर-जोर से चिल्लाने लगा

इसके बाद कहने लगा कि अभी थाने से निकलते ही इस तरह और भी रील बनाऊंगा। इसके बाद राहुल पुलिस थाने में ही जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शांति व्यवस्था बिगड़ते देख पुलिस ने आरोपी राहुल (19) पुत्र प्रताप निवासी कुड़ली को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी गाड़ी को भी पुलिस ने एमवी एक्ट में जब्त कर लिया। थानाधिकारी झाझड़िया का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों से भी पूछताछ की जाएगी। इस तरह के वीडियो बनाकर समाज में भय न फैलाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin