कोलसिया में एसपीएल-6 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
कोलसिया में एसपीएल-6 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
कोलसिया (नवलगढ़) : एचएमटी ग्रुप के तत्वावधान में श्री सीताराम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलसिया के खेल मैदान में शेखावाटी प्रीमियर लीग कोलसिया-2025 (एसपीएल-6) रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि हुकुमचंद गुप्ता ने ध्वज फहराकर प्रतियोगिता की शुरुआत की, जिसके साथ ही रंगबिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को जगमगा दिया।
गुप्ता ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेने की प्रेरणा दी और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए इस आयोजन को सराहनीय बताया। उन्होंने कोलसिया में विकास कार्यों में सीएसआर फंड से सहयोग देने की घोषणा भी की।
उद्घाटन मैच में भोमिया सीसी टोडी ने डॉक्टर्स नवलगढ़ को 29 रन से हराया। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं, जो 29 जून तक चलेगी। विजेता टीम को ₹1,11,000, उपविजेता को ₹55,000 नकद और “मैन ऑफ द सीरीज” को मोटरसाइकिल सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। संचालन पवन पारस और ताराचंद खेदड़ ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042636


