स्काउट-गाइड कौशल विकास शिविर में विजेताओं का हुआ सम्मान
स्काउट-गाइड कौशल विकास शिविर में विजेताओं का हुआ सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नवलगढ़ के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका मोर में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्काउट थाना अधिकारी सुगन सिंह बिजारणिया रहे, जिन्होंने अपने स्काउट जीवन के अनुभव साझा करते हुए छात्रों को सीखी गई बातें दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। अध्यक्षता जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा ने की। विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ महेन्द्र सैनी, कुलदीप पुनिया और नवलगढ़ संघ के प्रधान मुरली मनोहर चौबदार रहे।
कार्यक्रम का संचालन लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समारोह में शिविर की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
बिजारणिया को स्थानीय संघ नवलगढ़ का आजीवन सदस्य बनाया गया। प्रभारी कमिश्नर महेन्द्र सैनी ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर रूक्मानंद खत्री, सुमन डारा, सीमा भातरा, राजेन्द्र केरोड़िया, रामनिवास गोदारा, प्रेमचंद शर्मा, सुशीला कुमारी, लक्ष्मी देवी सहित कई स्काउटर व छात्राएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042637


